संदेश

Congress लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कांग्रेस के रायपुर महाधिवेशन के मायने

चित्र
आगामी 30 जनवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा श्रीनगर में समाप्त हो जाएगी। फिलहाल पूरी कांग्रेस इस यात्रा को सफल बनाने के लिए पूरे जी जान से जुटी हुई है। यात्रा खत्म होने के तुरंत बाद 24, 25 और 26 फरवरी को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का 85वां महाधिवेशन आयोजित होगा। ये दोनों इवेंट आने वाले कुछ समय के लिए कांग्रेस और देश की राजनीति की दशा और दिशा तय करेंगे। फ़िलहाल तो राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने बाकी राजनीतिक दलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। वजह स्पष्ट है कि आजाद भारत में इस तरह की यात्रा कभी नहीं हुई। हालांकि आजादी से पहले भी इस तरह का कोई आयोजन नहीं हुआ था जो पूरे देश में लगातार पैदल तरीके से इतना गतिमान रहा हो। इस यात्रा ने लगभग हाशिये पर पहुँच चुकी कांग्रेस में नई जान और ऊर्जा फूँक दी है।  ऐसे में 24 से 26 फरवरी 2023 में होने वाले कांग्रेस महाधिवेशन के लिए कांग्रेसजनों में काफी उत्साह है। बड़ी विचित्र बात है कि पिछले कुछ समय से देश में कांग्रेस के महाधिवेशनों को लेकर कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई देती। जबकि देश की आजादी दिलाने से लेकर व काफी सम

भारत जोड़ो यात्रा

चित्र
  बें गलुरु शहरी जिले की एक विशेष अदालत ने 7 नवम्बर 2022 को आदेश दिया कि बगैर अनुमति के एक फिल्मी गीत को कांग्रेस द्वारा इस्तेमाल के कारण उसका ट्विटर अकाउंट व भारत जोड़ो यात्रा की वेबसाइट को ब्लॉक कर दिया जाए। गौरतलब है कि, कांग्रेस पार्टी पर आरोप है कि उसने केजीएफ-2 के एक गाने का इस्तेमाल कर कॉपीराइट कानून का उल्लंघन किया है। इसे लेकर एमआरटी म्यूजिक ने कोर्ट में मामला दायर कर दिया था। कंपनी की याचिका पर सिविल कोर्ट ने आनन फानन में भारत जोड़ो अभियान की वेबसाइट और कांग्रेस के ट्विटर खाते पर रोक का आदेश दे दिया। यही नहीं राहुल राहुल गांधी समेत तीन लोगों पर आपराधिक मामला भी दर्ज करा दिया गया। एमआरटी म्यूजिक कंपनी ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी, जयराम रमेश और सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ धारा 403 (संपत्ति की बेईमानी से हेराफेरी), 465 (जालसाजी के लिए सजा), 120 धारा 403, 465 और 120बी आर/डब्ल्यू धारा 34 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 66 के तहत और धारा 63 कॉपीराइट अधिनियम, 1957 के तहत मामला दर्ज कराया।  जैसे ही यह ख़बर आई, लगभग तमाम टीवी चैनलों ने इसे ब्र

सोलिलादा सरदारा क्या वाकई में सोलिलादा साबित होंगे?

चित्र
शायद आप लेख का शीर्षक पढ़कर चौंक गए होंगे! चौंकना लाजमी भी है क्योंकि इसमें कन्नड़ शब्दावली का प्रयोग किया गया है। दरअसल नए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का कन्नड़ उपनाम 'सोलिलादा सरदारा' है जिसका हिंदी में अर्थ है 'बिना हार के नेता'। यह उपनाम काफी हद तक उचित भी है। क्योंकि 80 वर्षीय इस दिग्गज नेता ने 2019 में एक बार को छोड़कर, अपने पूरे जीवनकाल में कोई चुनाव नहीं हारा है! Chanakya Mantra November 2022 Edition खैर, इससे यह पता तो चल जाता है कि वे अपनी राजनीतिक पारी में काफी हद तक अजेय रहे हैं और अपनी पार्टी व अपने मतदाताओं पर उनकी पकड़ बेमिसाल रही है। इस बार भी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के चुनाव में उन्होंने अपने से कहीं युवा व आकर्षक व्यक्तित्व के धनी शशि थरूर को 1072 के मुकाबले 7897 वोटों से हरा दिया। वे 24 वर्षों में नेहरू गांधी परिवार के बाहर पहले कांग्रेस अध्यक्ष बने हैं। खड़गे 1968 में एस निजलिंगप्पा के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद कर्नाटक के दूसरे नेता हैं जो पार्टी के शीर्ष पद पर आसीन हो ।  मुझे मल्लिकार्जुन खड़गे के सामने

आम आदमी पार्टी का गुजरात अभियान-क्या बन पाएगी प्रदेश की खास पार्टी

चित्र
Chankaya Mantra October 2022 Edition गुजरात में साल 2013 में आम आदमी पार्टी की गुजरात इकाई का गठन हुआ और उसने राज्य के 2017 विधानसभा चुनाव में पहली बार किस्मत आजमाई, लेकिन उसका कोई भी कैडिंडेट जमानत नहीं बचा सका। इस विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 182 सीटों में से भाजपा को 99 व कांग्रेस को 77 सीटें मिली थीं, अन्य के हिस्से में छह सीटें आई थीं। जबकि आम आदमी पार्टी (आप) को इस चुनाव में केवल 0.1 परसेंट ही वोट मिले थे और सभी सीटों पर जमानत जब्त करवा ली।  लेकिन 2020 में आप पार्टी के प्रदेश संगठन का पुनर्गठन किया गया, इसके बाद 2021 के निकाय चुनाव में सूरत नगर निगम की 120 सीटों में से 27 सीटें जीत कर आप ने सूरत में कांग्रेस को पीछे छोड़कर इतिहास रच दिया। इसी दौरान उसने गांधीनगर नगर निगम में भी एक सीट जीत ली। नगर निगम चुनावों की सफलता से उत्साहित आप ने गुजरात में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में यहां पर अपना जोर बढ़ाना शुरू कर दिया है। पंजाब विधानसभा चुनाव में क्लीन स्वीप के बाद आम आदमी पार्टी ने दूसरे राज्यों में प्रसार की कोशिशें तेज कर दी हैं। अब आप की

Topics

ज़्यादा दिखाएं

Share your views

नाम

ईमेल *

संदेश *