संदेश

Congress President लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कांग्रेस के रायपुर महाधिवेशन के मायने

चित्र
आगामी 30 जनवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा श्रीनगर में समाप्त हो जाएगी। फिलहाल पूरी कांग्रेस इस यात्रा को सफल बनाने के लिए पूरे जी जान से जुटी हुई है। यात्रा खत्म होने के तुरंत बाद 24, 25 और 26 फरवरी को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का 85वां महाधिवेशन आयोजित होगा। ये दोनों इवेंट आने वाले कुछ समय के लिए कांग्रेस और देश की राजनीति की दशा और दिशा तय करेंगे। फ़िलहाल तो राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने बाकी राजनीतिक दलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। वजह स्पष्ट है कि आजाद भारत में इस तरह की यात्रा कभी नहीं हुई। हालांकि आजादी से पहले भी इस तरह का कोई आयोजन नहीं हुआ था जो पूरे देश में लगातार पैदल तरीके से इतना गतिमान रहा हो। इस यात्रा ने लगभग हाशिये पर पहुँच चुकी कांग्रेस में नई जान और ऊर्जा फूँक दी है।  ऐसे में 24 से 26 फरवरी 2023 में होने वाले कांग्रेस महाधिवेशन के लिए कांग्रेसजनों में काफी उत्साह है। बड़ी विचित्र बात है कि पिछले कुछ समय से देश में कांग्रेस के महाधिवेशनों को लेकर कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई देती। जबकि देश की आजादी दिलाने से लेकर व काफी सम

सोलिलादा सरदारा क्या वाकई में सोलिलादा साबित होंगे?

चित्र
शायद आप लेख का शीर्षक पढ़कर चौंक गए होंगे! चौंकना लाजमी भी है क्योंकि इसमें कन्नड़ शब्दावली का प्रयोग किया गया है। दरअसल नए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का कन्नड़ उपनाम 'सोलिलादा सरदारा' है जिसका हिंदी में अर्थ है 'बिना हार के नेता'। यह उपनाम काफी हद तक उचित भी है। क्योंकि 80 वर्षीय इस दिग्गज नेता ने 2019 में एक बार को छोड़कर, अपने पूरे जीवनकाल में कोई चुनाव नहीं हारा है! Chanakya Mantra November 2022 Edition खैर, इससे यह पता तो चल जाता है कि वे अपनी राजनीतिक पारी में काफी हद तक अजेय रहे हैं और अपनी पार्टी व अपने मतदाताओं पर उनकी पकड़ बेमिसाल रही है। इस बार भी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के चुनाव में उन्होंने अपने से कहीं युवा व आकर्षक व्यक्तित्व के धनी शशि थरूर को 1072 के मुकाबले 7897 वोटों से हरा दिया। वे 24 वर्षों में नेहरू गांधी परिवार के बाहर पहले कांग्रेस अध्यक्ष बने हैं। खड़गे 1968 में एस निजलिंगप्पा के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद कर्नाटक के दूसरे नेता हैं जो पार्टी के शीर्ष पद पर आसीन हो ।  मुझे मल्लिकार्जुन खड़गे के सामने

Topics

ज़्यादा दिखाएं

Share your views

नाम

ईमेल *

संदेश *