संदेश

अप्रैल, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

तीसरे मोर्चे के लिए कितने तैयार हैं क्षेत्रीय दल

चित्र
  Chankaya Mantra April 2022 Edition 13 फरवरी 2022 को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने एलान किया कि वह बहुत जल्द बीजेपी के खिलाफ सभी राजनीतिक दलों को एकजुट करेंगे। इसके साथ ही महाराष्ट्र में भी शिवसेना ने एलान कर दिया कि 10 मार्च के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे मिलेंगे। इसी दौरान तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने भी घोषणा कर दी कि वे आगामी दो महीने के अंदर दिल्ली में सभी गैर बीजेपी दलों के मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन बुलाएंगे।  दरअसल 10 मार्च 2022 को उत्तरप्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनावों के परिणाम आने थे। इससे पहले सभी गैर बीजेपी दलों के नेताओं में खूब उत्साह का संचार हो रखा था। सभी की महत्वकांक्षाएं हिलोरे मार रही थीं। मगर 10 मार्च को जब विधानसभा चुनावों के परिणाम घोषित हुए तो आम आदमी पार्टी को छोड़कर बाकी पार्टियों के नेताओं का उत्साह काफूर हो गया। वजह यह थी कि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भारी उलटफेर करके अपनी सरकार बना ली जबकि बाकी चार राज्यों में बीजेपी ने अपना परचम लहर

क्या कभी 'आप' हो सकती है देश के 'टॉप' पर ?

चित्र
  Chankaya Mantra April 2022 Edition 10 मार्च 2022 को एक क्षेत्रीय पार्टी ने देश की राजनीति में एक नया इतिहास रचा। आम आदमी पार्टी (आप) ने इस रोज दिल्ली के बाद पंजाब में भी अपनी सरकार बना ली। इससे आप पार्टी देश की पहली इकलौती ऐसी क्षेत्रीय पार्टी बन गई, जिसने दो राज्यों में सरकार बना ली। दो अक्टूबर 2012 को बनी आम आदमी पार्टी 10 साल से भी कम समय में इतना कुछ हासिल कर लेगी, इसका अंदाजा उस समय किसी भी राजनीतिक विशेषज्ञ को नहीं रहा होगा! इस धमाकेदार प्रदर्शन ने देश के सभी आम और खास लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। देश के पांच राज्यों की विधानसभा चुनावों में आप ने मणिपुर को छोड़कर चार राज्यों में चुनाव लड़ा। पंजाब में उसे कुल 42.01, गोवा में 6.77, उत्तराखंड में 3.8 और उत्तरप्रदेश में 0.38 पर्सेंट वोट मिले। अब लोगों के जेहन में दो सवाल उठ रहे हैं कि अगर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन इसी तरह जारी रहा तो क्या वह निकट भविष्य में केंद्र में भी अपनी सरकार बना लेगी और क्या आप पार्टी को राष्ट्रीय दल का दर्जा मिल सकता है ? इसके चलते बहुत से मौकापरस्त और महत्वाकांक्षी नेताओं ने अ

Topics

ज़्यादा दिखाएं

Share your views

नाम

ईमेल *

संदेश *